मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घिरनी पोखर स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार को यज्ञ दिवस के पावन अवसर पर वैदिक यज्ञ एवं प्रवचन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान विमल किशोर उप्पल ने की। उन्होंने इस दिवस को विश्व कल्याण का सबसे बड़ा आधार बताया। मुख्य वक्ता राजकीय डिग्री महाविद्यालय मधुबन पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण के प्राचार्य प्रो. व्यास नंदन शास्त्री वैदिक ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन का सबसे श्रेष्ठ और विश्व पर्यावरण की शुद्धि का महत्वपूर्ण कर्म है। यज्ञ की महत्ता की पुष्टि में डॉ. शास्त्री ने ऋग्वेद के अग्नि सूक्त और पुरुष सूक्त के मंत्रों की भौतिक व आध्यात्मिक व्याख्या की और कहा कि यज्ञ विश्व ब्रह्माण्ड की नाभि है। यह भी पढ़ें- यज्ञ दिवस पर आर्य समाज मंदिर में हुआ वैदिक यज्ञ इसके लिए सभी मनुष्यों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.