बागपत, अप्रैल 6 -- नंगला कनवाड़ा गांव में रविवार को शिव मंदिर में महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा यज्ञ के साथ स्थापित की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नंगला कनवाडा गांव में स्थित शिव मंदिर में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर कश्यप ऋषि की प्रतिमा की स्थापना पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ पंडित अनुज शर्मा अनुज शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में अरविंद सपत्नीक यजमान रहे। समाज सेवी अरविंद राणा ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश कश्यप, शिव गिरी महाराज, राजबीर, रघुवीर, जयराम आर्य, पप्पन कश्यप, संदीप, जगदेव, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.