बागपत, मार्च 9 -- दाहा। निरपुड़ा की जैन धर्मशाला में रविवार को वैदिक नारी सशक्तिकरण मंच चौगामा के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को यज्ञ के साथ शुभारंभ हुआ। यज्ञ में क्षेत्र वासियों ने आहुति डालकर धर्मलाभ उठाया। कार्यक्रम में महिला आर्य समाज चौगामा की अध्यक्ष सविता आर्या ने कहा कि जहां नारी का सम्मान नहीं वहां कभी खुशहाली नहीं मिल पाएगी। नारी अब बेचारी नहीं नारी अपने हक एवं देश की रक्षा सुरक्षा करना बखूबी जानती है। इस मौके पर स्वामी सत्यवेश,भोपाल सिंह आर्य आदि विद्वानों ने अपने विचार व्यक्त किए। यज्ञमान अंकित पंवार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.