देवरिया, जनवरी 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को लार ब्लॉक के ग्राम पटनेजी में आयोजित सप्तचंडी यज्ञ का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। कई दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।मुख्य अतिथि जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिव्यांग विनय शर्मा को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणास्रोत होते हैं और उनकी उपलब्धियां दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इसके साथ ही डीएम ने समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं एवं बुजुर्गों को भी सम्मानित किया। एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और सेवा भावना को भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.