आरा, दिसम्बर 20 -- आरा, हि.सं.। गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवानगर गांव में यज्ञ के मेले में उपजे विवाद में शनिवार की शाम एक किशोर की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी किशोर नवानगर गांव निवासी स्व. धर्मवीर सिंह का 15 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार उर्फ आयुष कुमार है। मारपीट करने का आरोप उसी थाने के कारी साथ गांव के लड़कों पर लगाया गया है। आयुष कुमार ने बताया कि उसके गांव में पिछले महीने यज्ञ हो रहा था। उसमें कारीसाथ गांव के निवासी अनुभव, अनुराग और बादल सहित अन्य लड़कों द्वारा मेले में आने वाली लड़कियों के साथ बदमाशी की जा रही थी। उसका विरोध करने पर उसके साथ उन लड़कों का झगड़ा हुआ था। उसी विवाद में शनिवार को उन लड़कों द्वारा पिटाई कर दी गई। ....
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.