यज्ञ के बाद भंडारे में चखा प्रसाद
बदायूं, जून 25 -- वजीरगंज। क्षेत्र के गांव गरुईया में आयोजित सात दिवसीय यज्ञ बुधवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। समापन पर विशाल भंडारा किया गया। जिसमें दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।गुरुदेव संत शरण ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुये धर्म, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में परोपकार, सदाचार और ईश्वर भक्ति का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मदेव महाराज का पावन वृक्ष क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लगभग तीन बीघा क्षेत्र में फैले इस विशाल वृक्ष की दूर-दूर तक मान्यता है। यह भी पढ़ें- यज्ञ के बाद भंडारे में चखा प्रसाद यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.