गाजीपुर, मार्च 9 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में सोमवार की शाम को सात दिवसीय यज्ञ के कार्यक्रम के दौरान एक युवक को गांव के ही युवक ने लोगों के बीच में सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद तमंचा लहराते वहां से भागा और पीड़ित के घर जाकर पिता पर भी फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। घायल युवक को लेकर लोग मेडिकल कॉलेज गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मदारपुर निवासी 23 वर्षीय विशाल यादव पुत्र रामाश्रय यादव यज्ञ के दौरान लोगों के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहा था। इसी दौरान गांव का गोल्डेश यादव पुत्र शिवधर यादव वहां पहुंचा और तमंचे निकालकर विशाल के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गया। वही...