यज्ञ और रामकथा के समापन पर हुआ भंडारा
लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- कस्बे के दुर्गा देवी मंदिर में चल रहे शतचंडी यज्ञ और रामकथा का शनिवार को समापन हो गया। इसके बाद वहां हुए भंडारे में पहले कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सिंगहा खुर्द गांव में नवरात्र से चल रहे यज्ञ का समापन होने के बाद शनिवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालकर मूर्ति विसर्जन किया गया। गांव से निकली शोभायात्रा मोतीपुर की सरयू नदी पहुंची। वहां मूर्ति विसर्जन किया गया। पूरे रास्ते श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.