यज्ञोपवीत संस्कार में पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया
पिथौरागढ़, मई 16 -- संतोष, बेरीनाग। खेती गांव निवासी प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने अपने बेटे के यज्ञोपवीत संस्कार में अतिथियों को पौधे बांटे। उनकी इस पहल की लोगों ने सराहना की है। शुक्रवार को यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम के बाद उपाध्याय ने आंमत्रित अतिथियों को तिलक के रूप में स्टीविया, रोजमेरी, लेमनग्रास, लेमन बाम, मिंट, तुलसी व अश्वगंधा, आम, अमरूद, तेजपत्ता, हरड़, चंदन, रुद्राक्ष व बट के पौधे बांटे। इस मौके पर ग्रामीणों और अतिथियों ने कहा कि यदि धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाए तो समाज में सकारात्मक बदलाव आने के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण में भी एक बड़ा योगदान हो सकता है। यह भी पढ़ें- यज्ञोपवीत संस्कार में अतिथियों को फलदार वृक्ष बांटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.