हरदोई, मार्च 11 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के महुराकला गांव स्थित यज्ञशाला परिसर से चोर लगभग 50 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह ग्रामीण यज्ञशाला पहुंचे और घंटा गायब देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ नशेड़ियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.