अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। रामनगरी अयोध्या के माझा जमथरा स्थित सरयू किनारे चल रहे महायज्ञ के यज्ञ स्थल पर शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। मौके की नजाकत को देखते हुए फायर दस्ते की छह गाड़ियों को अग्निशमन कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने के लिए लगाया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों सहित परिवहन मंत्री तथा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद हैं। हादसे में किसी जनहानि अथवा किसी के झुलसने की अभी कोई सूचना नहीं है। बताया गया कि सरयू किनारे माझा जमथरा क्षेत्र में बाटी बाबा स्थान के निकट जीयर स्वामी की ओर से महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। जिसके लिए बांस-बल्ली, घास-फूस और कपड़े से विशाल यज्ञ स्थल तैयार किया गया था। शुक्रवार को यज्ञ का समापन हुआ था और शनिवार को अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना था। मौके पर फायर टेंडर के साथ सुरक्...