भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिरजानहाट वारसलीगंज स्थित सार्वजनिक राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ एवं शिवपुराण कथा यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को मौसम खराब रहने के बावजूद भी श्रद्धालुओं भीड़ बनी रही। श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर परिवार की सुख सृमिद्धि की कामना की। गुरुधाम से आये मुख्य आचार्य पंडित श्यामाकांत तिवारी उर्फ मुकेश बाबा के नेतृत्व में दर्जनों पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से वृंदावन से आईं कथा वाचिका गौरांगी गौर प्रिया द्वारा शिवपुराण व भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और यह वही सुन पाता है, जिस पर भगवान की कृपा होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.