यज्ञवेदी की परिक्रमा कर मांगी मनौतियां
पीलीभीत, मार्च 29 -- नौगवां नवीनगर टीबरी मंदिर पर श्रीराम ब्रहम्म शक्ति महायज्ञ के तीसरे दिन मंदिर पीठाधीश्वर हरिसेवादास के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से भूमि पूजन दिगपाल पूजन, मारूती पूजन, गणेश पूजन, चौसठ जोगनी पूजन, नौ ग्रह पूजन किया गया। हवन में आहुतियां देकर जनकल्याण की प्रार्थना की गयी। यज्ञवेदी की परिक्रमा कर मन्नते मांगी गई। कन्याओं को भोज दिया गया। हवन में आहुतियां देने वालों में गाजीपुर से आए अच्छे लाल गुप्ता के अलावा, मुन्ना लाल गंगवार, दिनेश पटेल, हरिओम अग्रवाल, संगीता गंगवार, आयुष प्रताप सिंह, महेंद्रपाल, सुनीता देवी, गीता देवी, रामदेई, इंद्रावती, छोटे लाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.