मऊ, फरवरी 17 -- मऊ, संवाददाता। आर्य समाज के 122वें वार्षिकोत्सव एवं ऋषिबोधोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को आर्य समाज परिसर में वैदिक परंपरा के अनुरूप यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा। यज्ञ में यजमान के रूप में आर्य समाज के उपप्रधान अजय सर्राफ एवं डॉ.नवीन सिंह सपत्नीक उपस्थित रहे। यज्ञ में ब्रह्मा का उत्तरदायित्व दयानन्द चतुर्वेदी ने निभाया। वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं, शिक्षकों एवं छात्रों ने आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञोपरांत भजनोपदेशक पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने प्रेरणादायी भजन परमवीर ही तकदीर बदलते हैं, काम ऐसा कीजिए जिसमें सबका भला हो प्रस्तुत किया। भजन की सुमधु...