बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नगर के नुमाइश रोड निवासी अनूप कुमार शर्मा की पुत्री यजूषि आचार्य ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। इतिहास विषय में उन्होंने यह परीक्षा पास का जिले का नाम रोशन किया है। यजूषि के पिता शिक्षक हैं और माता मनीषा शर्मा गृहणी हैं। यजूषि ने बताया कि वह शिक्षा के क्षेत्र में आगे जाना चाहती हैं इतिहास विषय में वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं, इस सपने को पूरा करने के लिए वह आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया की माता-पिता की सीख ने उन्हें आगे बढ़ाया है और सफलता पाने के लिए आगे भी मेहनत जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.