जौनपुर, मार्च 28 -- जौनपुर। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों के लिए शुद्ध पेयजल और जलपान की व्यवस्था को लेकर उठे मुद्दे को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि परीक्षकों को मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर संगठन ने इस संबंध में आपत्ति जताई थी। इसके बाद अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर तत्काल पेयजल और जलपान उपलब्ध कराने को कहा है। जिले में पांच मूल्यांकन केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षक कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर रोजाना जलपान के लिए पर्याप्त बजट तय है, लेकिन पहले यह सुविधा नहीं मिल रही थी। अब कुछ केंद्रों पर व्यवस्था शुरू हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.