हापुड़, मार्च 7 -- आधुनिक तकनीक के दौर में अपराध नियंत्रण को ओर भी अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकसित यक्ष ऐप कारगार साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से अपराधियों का डिजिटल अभिलेखीकरण, सत्यापन और उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बीट पुलिसिंग को भी सुदृढ़ बनाया जा सके।डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि यक्ष ऐप पर मोहल्ले और गांवों की 797 फीडिंग की जा चुकी है। अब तक ऐप पर 18095 अपराधियों का डाटा भरा गया है, जिसमें 7970 अपराधियों को सत्यापित किया गया है। इस ऐप से किसी भी जनपद में अपराध करने वाले अपराधियों का रिकॉर्ड दर्ज होते ही अपराधी के संबंधित थाने का अपडेट मिल जाएगा। बीट व्यवस्था को ओर मजबूत किया गया है। हर थाना और क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों की पहचान पारदर्शी और डेटा आधारित प्रक्रिया से किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.