मेरठ, मार्च 7 -- अपराधियों पर निगरानी मजबूत करने के लिए पुलिस ने यक्ष ऐप के जरिए बड़ा डिजिटल डाटा तैयार किया है। मेरठ रेंज में अब तक 1,06,092 अपराधियों का रिकॉर्ड ऐप में दर्ज किया जा चुका है। जिससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि करीब 70 हजार अपराधियों का सत्यापन भी पूरा किया जा चुका है। साथ ही मेरठ रेंज के 5863 ग्राम और मोहल्लों का सौ प्रतिशत डाटा फीड कर लिया है। यक्ष ऐप के जरिए अपराधियों की गतिविधियों, आपराधिक इतिहास और वर्तमान स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा। इससे बीट स्तर पर पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करना आसान होगा।डीआईजी का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी। जिससे अपराध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.