यक्ष ऐप और 50 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा चोर
मेरठ, जून 12 -- थाना मवाना पुलिस ने यक्ष ऐप और 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति के थैले से नकदी चोरी करने वाले पेशेवर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2200 रुपये नगद और एक ब्लेड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा गुड़ मंडी मवाना से रुपये निकालकर घर जा रहे ग्राम तिगरी निवासी सोहनवीर सिंह के थैले से अज्ञात चोरों ने नकदी चोरी कर ली थी।पीड़ित की तहरीर के आधार पर 6 जून को थाना मवाना में तीन चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और यक्ष ऐप की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अटौरा बाईपास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.