फिरोजाबाद, मार्च 17 -- पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा चलाए जा रहे पुलिस के यक्ष एप से की जा रही निगरानी में थाना लाइनपार पुलिस टीम ने लगातार पुलिस को चकमा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि वारंटी अभियुक्त सनोज पुत्र पंचम सिंह निवासी कमल सिंह की ठार गुदाऊ को सोमवार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। अभियुक्त सनोज को जब पुलिस ने दबोचा तो उसने अपना नाम सुमित बताया लेकिन यक्ष एप से अभियुक्त का फोटो मिलान किया तो वह सनोज निकला। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...