यक्ष एप पर बीट संबंधी सूचना को लेकर गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र, मई 17 -- सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन कार्यालय में शनिवार को यक्ष एप पर बीट संबंधी सूचनाओं की फीडिंग एवं उसके प्रभावी उपयोग को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को एप के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि यक्ष एप के माध्यम से बीट पुलिसिंग को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाया जा सकता है। एप के जरिए क्षेत्र की गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों और महत्वपूर्ण सूचनाओं का त्वरित संकलन एवं निगरानी संभव होगी। गोष्ठी में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सूचनाएं अपडेट करने और एप के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- यक्ष एप पर बीट संबंधी सूचना को लेकर गोष्ठी आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.