कौशाम्बी, जून 7 -- पुलिस विभाग के यक्ष एप का आंकड़ा चौंकाने वाला है। डीजीपी कार्यालय द्वारा इस एप की मदद से जुटाए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो कौशाम्बी में सात हजार अपराधी हैं। इनमें कई खूंखार भी हैं। सभी अपराधियों का जनपद की खाकी अब सत्यापन करेगी। खूंखार अपराधियों की हकीकत एसपी के साथ ही बाकी के राजपत्रित अधिकारी खुद खंगालेंगे। थानेदारों, बीट दरोगाओं और आरक्षियों को भी इसके लिए चौकन्ना किया गया है। हफ्ते भर बाद रिपोर्ट डीजीपी ऑफिस को भेजी जाएगी। वैसे, सामान्य दिनों में भी डीजीपी कार्यालय मॉनीटरिंग करता रहेगा। लूट, चोरी, छिनैती, गोकशी जैसी बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले अपराधी अब पुलिस की नजर में रहेंगे। ऐसे अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने के लिए डीजीपी राजीव कृष्ण के आदेश पर विशेष 'आपरेशन पहचान' चलाया गया है। इसकी शुरूआत खुद पुलिस अधीक्ष...