गढ़वा, अप्रैल 25 -- श्रीबंशीधर नगर। यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत शनिवार को राजकीय मध्य विद्यालय दहेड़िया में बच्चों व शिक्षकों के बीच यक्ष्मा से बचाव के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से वरीय चिकित्सा पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने बच्चों व शिक्षकों को यक्ष्मा के लक्षण, बचाव तथा उपचार की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर सीएचओ दीपक नरूलिया, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, शिक्षक हिमांशु कुमार, विवेक कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...