यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर किया जागरूक
मुंगेर, मार्च 26 -- धरहरा, एक संवाददाता। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा सहित स्वास्थ्य केंद्र हेमजापुर, मोहनपुर और पचरुखी उपकेंद्र में यक्ष्मा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. संजय कुमार ग्रीन ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी हारेगा-देश जीतेगा का नारा लगाते हुए लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. पूनम लता ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। शुरुआती चरण में जांच और समय पर दवा शुरू करने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही मरीजों को बेहतर पोषण के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.