सीतामढ़ी, मार्च 21 -- सीतामढ़ी। विश्व यक्ष्मा दिवस 2026 के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल सीतामढ़ी से जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार एवं प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर अस्पताल परिसर से शुरू होकर हॉस्पिटल रोड, किरण चौक, मेन रोड और बाटा गली होते हुए पुनः सदर अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान टीबी हारेगा, देश जीतेगा, पूरा कोर्स-पक्का इलाज और टीबी मुक्त सीतामढ़ी जैसे नारों से शहर का माहौल गुंजायमान रहा।रैली में प्रशिक्षु एएनएम, यक्ष्मा विभाग के कर्मी एवं सहयोगी संस्थाओं-डॉक्टर फॉर यू, केएचपीटी और एचएलएफपीपीटी के प्रतिनिधियों सहित करीब 150 स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। सभी ने लोगों को यक्ष्मा के प्रति जागरूक करने, समय पर जांच कराने और पूर...