यक्ष्मा उन्मूलन की ली शपथ
मुंगेर, मार्च 25 -- टेटियाबंबर एसं.। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर टेटियाबंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने यक्ष्मा उन्मूलन की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि लोगों को जागरूक कर यक्ष्मा के डर को दूर करेंगे, सतर्कता के जरिए इससे जुड़े भेदभाव को खत्म करेंगे तथा पूर्ण समर्पण के साथ देश को यक्ष्मा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंसार अहमद, बीसीएम बबलू कुमार, सुनील कुमार, सरोज कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.