जमशेदपुर, जून 5 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए जेएससीए जमशेदपुर बी डिवीजन टी-20 लीग मैच में यंग स्पोर्टिंग ने हीना अलाइड को 43 रनों से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्पोर्टिंग ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हिमांशु सिंह ने महज 36 गेंदों में 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 70 रनों की धुआंधार पारी खेली। रवि कुमार ने 53 रन का योगदान दिया। हीना अलाइड की ओर से नजाम अशरफ ने 3 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए हीना अलाइड की टीम 20 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई। शाहिद अंसारी ने 23 रन बनाए। यंग स्पोर्टिंग की ओर से अश्विनी कुमार ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच हिमांशु सिंह को चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...