मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- साहेबगंज, हिसं। ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यंग स्टार क्रिकेट क्लब धारोपाली ने 54 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। डेंजर क्रिकेट क्लब साहेबगंज ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। यंग स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए डेंजर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 183 रन ही बना पायी। विक्की को मैन ऑफ द मैच तथा आदर्श को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 51 हजार नगद तथा पूर्व प्रमुख अमलेश कुमार ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 25 हजार नगद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.