मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर। ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में गुरुवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से लौटने के बाद छात्रा प्रिया स्नेहा का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया, उपहार भेंट किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने बताया कि प्रिया स्नेहा ने चरणबद्ध चयन प्रक्रिया में असाधारण प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। दिल्ली में उन्होंने निर्णायकों व डोमेन एक्सपर्ट्स के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जिसे व्यापक सराहना मिली। उनकी निर्णायक प्रस्तुति केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष हुई। इस अवसर पर उन्हें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रिया स्नेहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.