बोकारो, फरवरी 27 -- अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए) की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित यंग मैनेजर्स सिमुलेशन नेशनल चैंपियनशिप 2026 में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) की दो सदस्यीय टीम ने राष्ट्रीय खिताब जीतकर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। इस विजेता टीम में वरीय प्रबंधक (एचएसएम) राहुल रंजन पांडा और वरीय प्रबंधक (सीएमएम-सीटीएस) मो. ओवैस अहमद शामिल थे। जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सेल-बीएसएल का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन प्रारंभिक दौर में देश भर से 50 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबले के बाद कुल 13 टीमें 25 फरवरी 2026 को आयोजित नेशनल फाइनल्स में पहुंचीं। जिनमें सेल की चार टीमें शामिल थी। फाइनल में अपनी उत्कृष्ट रणनीतिक सूझबूझ और टीम वर्क का परिचय देते हुए बीएसएल की टीम ने प्रथम स्थान प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.