मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में रविवार को यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब ने पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 12-0 से पराजित कर दिया। एक अन्य मैच में एमआईटी हॉस्टल फुटबॉल टीम के नहीं आने के कारण किंग कोबरा फुटबॉल क्लब को वाकओवर दे दिया गया। संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि दो मार्च को पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब व आईजी स्पोर्टिंग क्लब और दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब व सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.