सोनभद्र, अप्रैल 7 -- बीजपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय गैरेज के मेला प्रांगण के बीजपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को छह मैच खेले गए। प्रतियोगिता में सिरसोती, बीजपुर नाइट राइडर्स, डोडहर, डेडली डायनामाइट, रिहंद व्वाय तथा गैरेज की टीम ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सिरसोती थंडर और यंग बॉयज के बीच खेला गया। टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए सिरसोती थंडर ने निर्धारित 8 ओवर में 74 रन बनाए। 75 रनों का पीछा करने उतरी यंग बॉयज 70 रनों पर ही बना पाई और सिरसोती थंडर ने 4 रनों से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब परेज को मिला। दूसरा मुकाबला बीजपुर नाइट राइडर्स और चेतवा के मध्य खेला गया जिसमें चेतवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.