यंग इंडिया स्पोर्ट्स लीग शतरंज टूर्नामेंट संपन्न
जमशेदपुर, मई 3 -- जमशेदपुर। यंग इंडिया स्पोर्ट्स लीग द्वारा 2 मई 2026 को सीईएफ लाइब्रेरी, नॉर्दर्न टाउन में शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाविन गांधी, अमित अग्रवाल और प्रांतिक कुमार ने सेरेमोनियल ओपनिंग मूव के साथ किया। टूर्नामेंट के चीफ आर्बिटर आईए चंदन कुमार प्रसाद रहे, जबकि एसएनए शुभांगी वर्मा ने आर्बिटर के रूप में सहयोग किया। प्रतियोगिता चार राउंड में संपन्न हुई, जिसमें शहर के कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।कड़े मुकाबले के बाद देवेश अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरभ अग्रवाल दूसरे और वेदांग गुटगुटिया तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- विज्ञापन : विवेक विद्यालय के एनुअल प्राइज नाइट में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित आयोजकों ने भविष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.