प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहादुरपुर ब्लॉक के बरईपुर गांव में ब्लॉक स्तरीय बीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद प्रवीण पटेल ने किया। उद्घाटन मैच यंगस्टार इलेवन बरौत और रायबर्थ स्टार इलेवन मलखानपुर के बीच खेला गया। जिसमें यंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 131 रन का लक्ष्य रखा। वहीं रायबर्थ टीम 103 रनों में ही सिमट गई। इस तरह बरौत की यंगस्टार इलेवन ने 28 रनों से जीत हासिल की। आयोजक शुभम पांडेय, रितिक सिंह, अभय गुप्ता, शिवांशु मिश्रा, अभिषेक सिंह, प्रभात पांडेय, शिवशंकर तिवारी, पुष्कर सिंह, उमेश मिश्रा, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.