उरई, मार्च 20 -- उरई। माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उमरी-पतराही मार्ग पर लिडऊपुर के पास नाले पर लंबे समय से पुल निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा विधायक मूलचन्द्र निरंजन से की जा रही थी। जो अब पूरी हो गई है। लिडऊपुर मार्ग पर बनने वाले पुल को शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 98.12 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई राह खुलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीण अनुज, मोहित, सोहित, राजू का कहना है कि बरसात के समय नाले में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे विद्यार्थियों, किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। पुल निर्माण की स्वीकृति से अब इस समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस कार्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र सिंह निरंजन के प्रयासों की सराहना की जा रही है। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.