छपरा, जनवरी 21 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा नगर के वार्ड 14 के पार्षद सतेंद्र कुमार उर्फ बब्लू के साथ हुई मारपीट मामले में मढ़ौरा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। उधर पार्षद बब्लू कुमार ने एसपी व डीएम से मुलाकात कर इस मामले में हमलावरों के खिलाफ त्वरित करवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्राथमिकी अभियुक्त वार्ड 16 के पार्षद पति जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बटलू ने बताया कि उक्त मुकदमा तथ्यहीन व झूठा है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन वे मढ़ौरा में मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि मछली बाजार में उक्त वार्ड पार्षद के द्वारा सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर घर बनाया गया है। इसकी शिकायत वे विभिन्न पदाधिकारी के यहां लिखित रूप से अपनी वार्ड पार्षद पत्नी के माध्यम से कराए हैं। इसी बात से नाराज होकर वार्ड 14 के पार्षद सत्येंद्र कुमार उर्फ बबलू उनके खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.