मढ़ौरा में सात गैलन कच्चा स्पिरिट के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार
छपरा, जून 17 -- मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सात गैलन कच्चा स्पिरिटके साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। कोल्हुआ मिडिल स्कूल के समीप से शराब धंधेबाज धेनुकी निवासी जित कुमार तथा तरैया थाना क्षेत्र के डेहुड़ी निवासी अज्बुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्पिरिट के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। इसी क्रम में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई के दौरान अमनौर निवासी सुरेंद्र महतो के पास से तीन गैलन स्पिरिट बरामद किया व उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.