छपरा, मई 6 -- मढ़ौरा एसडीओ-बीडीओ ने किया निरीक्षण मढ़ौरा। एक संवाददाता सरकार के निर्देशानुसार मढ़ौरा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का होगा ससमय निष्पादनसहयोग शिविर की तिथि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नरहरपुर और रामपुर पंचायत में 19 मई को और बहुआरा पट्टी और रसूलपुर में 2 जून को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन को लेकर अभी से संबंधित गांवों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, जो ग्रामीणों से उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन एकत्र कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही पंचायत स्तर पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है। यह...