मढ़ौरा में शहीद पीर अली खान को दी गई श्रद्धांजलि
छपरा, जुलाई 7 -- शहीद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प फोटो- 9 मढ़ौरा के बहुआरा में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथिगण मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड के बहुआरापट्टी में तंजीमे इंसाफ की ओर से 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद पीर अली खान की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता करते हुए तंजीमे इंसाफ के अध्यक्ष प्रो. रजाक हुसैन ने कहा कि पीर अली खान ने अपनी शहादत देकर स्वतंत्रता की जो मशाल जलाई, उसी के प्रकाश में देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्य वक्ता भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह ने पीर अली खान को महान स्वतंत्रता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.