छपरा, फरवरी 21 -- # शिकायत के बाद खोज में जुटी मढ़ौरा पुलिस मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव से 48 वर्षीय एक व्यक्ति के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देव बहुआरा निवासी बच्चा प्रसाद ने बताया कि उनके पुत्र रंजीत उर्फ प्रशांत कुमार शनिवार को भोजन करने के बाद घर के दरवाजे पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक घर से गायब हो गए। शुरुआत में परिजनों ने सोचा कि वे पास के नगरा बाजार या किसी परिचित के घर गए होंगे, लेकिन देर बाद भी वापस नहीं लौटे तो चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.