छपरा, फरवरी 26 -- पेज चार की बॉटम फोटो - 4 मढ़ौरा में अखंड अष्टयाम को लेकर गुरुवार को महिलाओं द्वारा निकाली गयी भव्य कलश यात्रा मढ़ौरा, एक संवाददाता। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में मढ़ौरा के बैस टोला स्थित नवनिर्मित मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं की सहभागिता ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। गाजे-बाजे, बैंड की मंगलध्वनि तथा हाथी-घोड़ों की अगुवाई में निकली यह दिव्य कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक गढ़देवी मंदिर पहुँची। वहाँ वैदिक परंपराओं के अनुसार पवित्र जल से कलशों को भरा गया। जलभरी की यह पावन प्रक्रिया श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम बन गई। इसके पश्चात श्रद्धालु महिलाओं ने भक्ति गीतों के साथ मढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.