छपरा, अप्रैल 9 -- कलश यात्रा के साथ अखंड अष्टयाम का हुआ शुभारंभ फोटो - 5 मढ़ौरा में गुरुवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व अन्य मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा में गुरुवार का दिन पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा, जब पुरानी गोला स्थित दुर्गा मंदिर के समक्ष आयोजित अखंड अष्टयाम के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। यह आयोजन आस्था, भक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करता नजर आया। गाजे-बाजे, हाथी-घोड़े और धार्मिक उत्साह के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीले वस्त्रों में सुसज्जित होकर भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दिए। यात्रा की शुरुआत मढ़ौरा पुरानी गोला से हुई, जो पवित्रता के प्रतीक प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर परिसर तक पहुंची। वहां वैदिक विधि-विधान के अनुसार सभी कलशों में पवित्र जल भरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.