छपरा, फरवरी 21 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के सीमावर्ती डेहुरी गांव में शनिवार की सुबह होली के लिए एक बकरी को खरीदने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल मढ़ौरा में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि घायलों में तरैया निवासी अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी रुबी देवी और पुत्री दुर्गा कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से धर्मेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी पिंकी कुमारी को भी चोटें आई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अर्जुन सिंह की पत्नी ने बकरी को किसी के हाथों पहले ही बेच दिया था। इधर शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.