छपरा, जनवरी 27 -- प्रशासन की टीम ने 4-2 से दर्ज की जीत, दर्शकों का हुआ भरपूर मनोरंजन फोटो- 15 मढ़ौरा में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित फैंसी फुटबॉल में विजेता कप ग्रहण करते एसडीओ-डीएसपी व अन्य लोग मढ़ौरा, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मढ़ौरा थाना खेल मैदान में प्रशासन व पब्लिक टीम के बीच आयोजित फैंसी फुटबॉल प्रदर्शनी मैच रोमांच और मनोरंजन से भरपूर रहा। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले में प्रशासन की टीम ने पब्लिक टीम को 4-2 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ खेल का भरपूर आनंद उठाया। प्रशासनिक टीम की ओर से डीएसपी नरेश पासवान, एसडीओ निधि राज के अलावा विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर, दरोगा एवं सिपाही खिलाड़ी के रूप में मैदान में उतरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.