मढ़ौरा में नाबालिग किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
छपरा, जून 24 -- मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने मढ़ौरा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में बताया गया है कि 20 जून की सुबह करीब चार बजे जब परिजनों की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला मिला और किशोरी अपने कमरे में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र के राजाछपरा गांव निवासी सूरज भारती उनकी पुत्री को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद मढ़ौरा पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.