छपरा, मई 5 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा-तरैया स्टेट हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे खड़ी एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायल युवती की पहचान भटौरा निवासी अभय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है और शरीर पर गहरा जख्म भी है।बताया जाता है कि घटना के समय छोटी कुमारी अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने नियंत्रण खोते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल, कार्रवाई की मांगचोरी की अपाची बाइक बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.