छपरा, अप्रैल 30 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के गौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को देर शाम गए एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने डायल 112 की पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह हादसा गौरा-नगरा रोड एसएच-90 पर रामपुर हड्डी कारखाना के समीप हुआ, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में गौरा थाना के पुलिस पदाधिकारी रविन्द्र कुमार यादव, होमगार्ड जवान मदन मोहन शर्मा, उमेश मांझी और डायल 112 के चालक नरेंद्र सिन्हा शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल नगरा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बांका: ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, रेफर इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.