छपरा, अप्रैल 24 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत मढ़ौरा प्रखंड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 13 अप्रैल से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नियुक्त कुल 432 प्रगणकों और 78 पर्यवेक्षकों ने चार अलग-अलग बैचों में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को उनके-उनके एचएलबी (हाउसहोल्ड लिस्टिंग ब्लॉक) आवंटित कर दिए गए और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षक पवन कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब जमीनी स्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 2 मई से प्रारंभ होकर 31 मई तक चलेगा। यह भी पढ़ें- प्रगणकों का चार चरणों का प्रशिक्षण संपन्न इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.