छपरा, मई 5 -- फोटो- 6 मढ़ौरा में मंगलवार को जनगणना किट वितरण के दौरान मौजूद प्रगणक व पर्यवेक्षक मढ़ौरा।

जनगणना किट वितरण एक संवाददाता स्थानीय नगर पंचायत व प्रखंड सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर पर्यवेक्षक और प्रगणकों के बीच आवश्यक सामग्री किट का वितरण किया गया। यह वितरण वरीय अधिकारियों के निर्देश पर किया गया, ताकि नजरी नक्शा तैयार करने और मकानों के सूचीकरण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। कार्यक्रम के दौरान चार्ज अधिकारी नगर के ईओ हरिश्चंद्र ने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र के 77 प्रगणकों और प्रखंड क्षेत्र के 432 प्रगणकों को जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि इस किट में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और उपकरण शामिल हैं, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने प्रगणकों क...