छपरा, मई 4 -- मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के बाबू के असोईयां गांव में घोड़ा चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को लोगों ने घोड़े के साथ हसनपुरा में दबोचा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबू के असोईयां निवासी सिपाही राय के दरवाजे पर बंधा घोड़ा टेहटी निवासी जलालुद्दीन के पुत्र नवराज आलम अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी कर ले गया। घोड़ा गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके दौरान पता चला कि नवराज आलम घोड़े को लेकर भाग रहा है। ग्रामीणों ने हसनपुरा में उसे घोड़े के साथ पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- बाजार में बाइक चोरी करते दो लोगों को पकड़ पुलिस को सौंपा इस दौरान लोगों ने उसे बंधक बनाकर बाबू के असोईयां गांव लाया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.